हरिद्वार, मार्च 15 -- मेट्रो अस्पताल और हरिद्वार ग्रीन्स ने रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि पद्मभूषण कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम लाल के माध्यम से मानवता की सेवा की जा रही है। इस कैंप में 200 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। आईटीसी एचआर यूनिट हेड अल्ताफ हुसैन ने सहयोग दिया। डॉक्टरी परामर्श के साथ दवाइयों का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...