हरिद्वार, अप्रैल 11 -- जिले में घर पर होने वाले प्रसव (होम डिलीवरी) की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में विकासखंड बहादराबाद के उन क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया, जहां घर पर प्रसव के मामले अधिक पाए जाते हैं। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, जिनके तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिए जाते हैं के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि सुरक्षित प्रसव के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों का ही चयन करें। सीएमओ डॉ.आरके सिंह ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.