हरिद्वार में हिन्दुस्तान हिमालय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
देहरादून, सितम्बर 9 -- हरिद्वार। हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें आराधना को प्रथम, ऋतिक द्वितीय, नैन्सी, कामाक्षी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम राणा ने कहा कि हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा हिमालय बचाओ अभियान बहुत प्रशंसनीय है। वार्ड 35 की पार्षद अंजू देवी ने कहा कि हिमालय बचाना सभी का कर्तव्य है। इसकी रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, अनुराधा आर्य, योग्यता नेगी, शशि बाला, सोनू तिवारी, लता भट्ट, सुमन, अंजना लखारिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.