देहरादून, जून 3 -- हरिद्वार। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का शिवलोक कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। पार्षद निशा नौडियाल के नेतृत्व में लोग ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। जबरन उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोपने का आरोप लगाया है। मौके पर पार्षद और अधिकारियों में तीखी नोकझोक हुई। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारी उल्टा पार्षद को दोष देते नजर आए। अधिकारियों ने पार्षद पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। पार्षद के अनुसार बिना लोगों के मर्जी के स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। लोगों के कहने पर ही मीटर बदला जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...