हरिद्वार में सुबह से बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री लुढ़का तापमान
देहरादून, मई 7 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लगातार बरसात के चलते तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार तक 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना तापमान गुरुवार को घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश ने रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित कर दी। सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को बारिश के बीच आवाजाही करनी पड़ी। कई स्थानों पर लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, कामगारों और मजदूर वर्ग को भी कार्यस्थलों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.