देहरादून, मई 10 -- हरिद्वार। जमालपुर ग्राम पंचायत की कॉलोनियों में सीवर लाइन न डालने पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों ने निगम क्षेत्र में डाली जा रही सीवर का कार्य भी रुकवाया। इस दौरान लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव भी किया। लोगों का आरोप है कि सिर्फ मित्र विहार तक सीवर लाइन डाली जा रही है, इससे आगे की लक्की विहार, संगम विहार, उमा विहार आदि कॉलोनियां भी हैं। जब तक उनकी कॉलोनी में सीवर का कार्य शुरू नहीं होता तब तक कार्य बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...