हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को विद्युत वितरणखड़ हरिद्वार क्षेत्र में सात घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान उपसंस्थान गौरी शंकर से पोषित स्ट्रीट लाइट फीडर पर मरम्मत के काम हुए। फीडर पर एसीएसआर वेसल कंडक्टर और एएएसी कवर्ड कंडक्टर बदलने का काम किया गया। दिन में सात घंटे की बिजली कटौती से करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। स्ट्रीट लाइट फीडर सुबह 10 बजे बंद किया गया। मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। सात घंटे की बिजली कटौती के दौरान श्यामपुर रोड, चंडीघाट बस्ती, चंडीदेवी मंदिर गेट क्षेत्र, गौरीशंकर क्षेत्र, चंडीघाट चौक क्षेत्र आदि में लोगों को बड़ी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती...