हरिद्वार, अप्रैल 6 -- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने सात खाद्य पदार्थों के अधोमानक पाए जाने के बाद गंभीर कार्रवाई करते हुए नौ खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में खुला मूंगफली दाना, खुला बेसन, दो नमूने खुले मावा, दो नमूने खुले पनीर और सफेद रसगुल्ला शामिल थे, जो सभी प्रयोगशाला जांच में फेल पाए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि गढ़वाल प्रोविजन स्टोर, डेंसो चौक, सलेमपुर से लिया गया खुला मूंगफली दाना का नमूना अधोमानक पाया गया, जिसके कारण स्टोर मालिक बालम सिंह बिष्ट के खिलाफ वाद दायर किया गया। सजनपुर पीली स्थित भोजन, जूस और फ्रूट चाट दुकान से खुला बेसन जांच के लिए लिया गया था, जो अधोमानक पाया गया और इसके लिए कैंटीन के कर्मचारी रिशु स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.