हरिद्वार, मार्च 17 -- खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के असर से गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार में संकट और गहरा गया है। जिलेभर में करीब सवा लाख घरेलू उपभोक्ता कनेक्शन की केवाईसी नहीं होने के कारण परेशानी में पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि कई लोग रोज गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। जिलेभर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के 2.67 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। 1,45,055 उपभोक्ताओं की केवाईसी हो चुकी है और बुकिंग के साथ गैस की डिलीवरी मिल रही है। लेकिन 1,21,945 उपभोक्ता अब भी केवाईसी के इंतजार में हैं, जिसके चलते उनकी गैस बुकिंग तक नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.