देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार। हरिद्वार के गढ़मीरपुर गांव के पास सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद मजार के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले है। प्रशासन ने पूर्व में मजार के खादिमों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक गढ़मीरपुर गांव के पास सुमननगर पड़ता है। यहां बरसाती नदी के किनारे पूर्व में टिहरी विस्थापित पुनर्वास के पट्टे आवंटित किए गए थे। लेकिन फिर कुछ लोगों द्वारा यहां एक मजार बनाकर करीब दस बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया। कब्जे के बाद कई लोगों ने प्रशासन को शिकायत दी और अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच की और कब्जेधारियों को नोटिस जारी कर मजार से संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.