हरिद्वार में सपा ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध
हरिद्वार, जून 5 -- वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे देश में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। खेती बचेगी तभी सबकुछ बचेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में सबसे बड़ा संकट खाद्यान्न का है। खेती हमारी धरोहर है और इसे बचाना होगा। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएं। पहाड़ से पलायन रुकना बंद नहीं हो रहा है। यह भाजपा सरकार की बहुत बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि जो व्यक्ति स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहता उसके साथ जबरदस्ती नहीं की जाए वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा निगम और कार्यदाई संस्था स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पुलिस का समर्थन ले रही है। समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। जबरद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.