देहरादून, मई 12 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के हरिलोक तिराहा क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के बाद निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बुधवार को परिजनों की शिकायत के बाद ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरिलोक कॉलोनी निवासी अंकुर सैनी ने बताया कि घटना सात मई की है, जब उनके पिता सत्यपाल सिंह सैनी (70) रात हरिलोक तिराहा बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ...