हरिद्वार में शहर से देहात तक गिरा भूजल स्तर
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में मानसून की सुस्त रफ्तार और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब शहर से लेकर देहात तक साफ दिखाई देने लगा है। शहर के आईवेल में भूजल स्तर करीब 10 फुट तक नीचे चला गया है। जबकि देहात के कई इलाकों में जलस्तर करीब 25 फुट तक खिसकने से हैंडपंप सूखने लगे हैं। इसका असर पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। बिजली कटौती ने जलापूर्ति की समस्या को और गंभीर बना दिया है। जिले में बारिश की कमी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण भूजल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शहर से देहात तक गिरा भूजल स्तर शहर में हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र के विभिन्न आईवेल में भूजल स्तर करीब तीन मीटर यानी लगभग 10 फुट तक नीचे चला गया है। वहीं, श्यामपुर और आसपास के ग्रामीण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.