हरिद्वार में शर्मनाक: जागरण से 150 मीटर दूर बच्ची से होता रहा गैंगरेप, दरिंदगी के बाद चौराहे पर फेंका
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नीरज शर्मा, लक्सर हरिद्वार के लक्सर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में बच्ची की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को चौहारे पर फेंककर भाग गए। सीओ देवेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़िता की मां ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार को उनकी नाबालिग पुत्री परिचितों के साथ जागरण में गई थी। रात में चार युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। आरोप है कि अगली सुबह पीड़िता चौराहे पर बदहवास अवस्था में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.