देहरादून, मार्च 16 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की कैंटीन के पास दो पक्षों के बीच शराब को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। शांति भंग करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक रविवार रात को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रानीपुर झाल स्थित वाइन शॉप के पास दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक विजय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष शराब पीने-पिलाने को लेकर आपस में मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने पहले सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और विवाद बढ़ने लगा। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने आदित्य अविनाश और कन्हैया निवासी नई दिल्ली के साथ ही सुमित निवासी मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.