हरिद्वार में वीकेंड पर थाने और कोतवाली की फोर्स भी संभालेगी ट्रैफिक
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी नवनीत सिंह ने अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा, नशा तस्करी और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर नशा तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी से बचना नहीं चाहिए और नशे की पूरी चेन को तोड़ने के लिए व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा अब धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रही है, ऐसे में सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने यात्रा मार्गों पर लगातार गश्त बढ़ाने और यातायात पुलिस की टीमें सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.