हरिद्वार में वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालु, रेंग-रेंगकर चले वाहन
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार को पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गंगा स्नान और मंदिरों के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ शहर में पहुंचने लगी, जिसके चलते हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों तक वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। हालत यह रही कि कई प्रमुख मार्गों पर वाहन घंटों रेंगते नजर आए। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर रोड़ी बेलवाला चौकी के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यहां जाम इतना लंबा था कि रोड़ी बेलवाला चौकी से लेकर वीआईपी घाट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर दूर-दूर तक सिर्फ गाड़ियों की लाइनें दिखाई दीं और वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर लगा जाम यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस लगातार मशक्कत करती रही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.