देहरादून, जून 28 -- हरिद्वार। हरिद्वार में वीकेंड पर एक बार फिर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचने लगे, जिससे हरकी पैड़ी क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हरकी पैड़ी के आसपास स्थित प्रमुख पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से भर गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और गड्ढा पार्किंग में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात कर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। दिन चढ़ने के साथ हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...