देहरादून, जुलाई 29 -- हरिद्वार। विश्व टाइगर डे के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में बुधवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने समस्त वनकर्मियों के साथ बाघ संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बाघों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इस दौरान शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से स्टाफ को टाइगर संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सेव टाइगर सेव नेचर का दिया संदेश यह भी पढ़ें- लांग पेट्रोलिंग के दौरान 11 हजार किमी से अधिक की गई गश्त यह भी पढ़ें- बाघ संरक्षण मे...