देहरादून, अक्टूबर 4 -- हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव रानीमजरा में सामान्य वर्ग द्वारा विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों की भीड़ पहुंची और सरकार के खिलाफ हुंकार भर यूजीसी रोलबैक की मांग उठाई। इस दौरान बाहरी जनपदों से भी बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के पद अधिकारियों ने पहुंचकर सरकार की नीति को खोलकर रख दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ठाकुर पूर्ण सिंह कहा कि सरकार केवल हिन्दू मुसलमान की राजनीति कर हमारा फायदा उठाने में लगी है। काले कानूनों को हमारे ऊपर थोपने का कार्य कर रही है। कहा कि हम सरकार के खिलाफ तब तक लड़ते रहेंगे जब तक यह कानून सरकार वापस नहीं लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...