हरिद्वार में वित्तीय समावेशन मेगा कैंप आज
हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार। वित्तीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 15 जून को बहादराबाद स्थित गणपति फार्म में वित्तीय समावेशन संतृप्ति मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित बैंक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाएगा। साथ ही री-केवाईसी, सीकेवाईसी, नामांकन और निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में वित्तीय समावेशन मेगा कैंप आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.