देहरादून, अप्रैल 11 -- हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में आग लग गई और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। वहीं सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले ही पहले ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे...