हरिद्वार में वन विभाग ने 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया
देहरादून, मई 20 -- हरिद्वार। बीएचईएल सेक्टर पांच पीसीआरआई में 15 फीट लंबा अजगर निकलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची विभाग की क्यूआरटी टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। स्नेक मैन तालिब ने बताया कि 15 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जंगल में वापस छोड़ने के लिए अजगर को अपने साथ टीम लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.