देहरादून, जून 29 -- हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने पिक वाहन में पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिक अप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ...