हरिद्वार में रास्ते में रोककर युवक पर जानलेवा हमला, चेहरे पर लगे छह टांके
देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने बाइक सवार युवक को घेरकर पत्थरों और अन्य वस्तुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे पर छह टांके लगाने पड़े। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। जटवाड़ा पुल, सीतापुर निवासी हर्ष चौहान पुत्र बबलू ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 26 मई की रात को वह अपने साथी कुंदन को उनके कमरे पर छोड़कर कृपाल आश्रम से शिवालिक नगर की ओर लौट रहा था। आरोप है कि ग्राउंड वाले रास्ते पर उसकी बाइक को तीन-चार युवकों ने रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर पत्थरों और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया तथा उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.