हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार शुक्रवार को भीषण जाम की गिरफ्त में रही। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुआ वाहनों का दबाव दोपहर तक विकराल जाम में तब्दील हो गया और देर शाम तक लोग सड़कों पर रेंगते वाहनों में फंसे रहे। सबसे ज्यादा हालात हरकी पैड़ी, सिंहद्वार, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, ज्वालापुर, प्रेमनगर आश्रम और भीमगोड़ा क्षेत्र में बिगड़े रहे। इन इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और ट्रैफिक रेंगता नजर आया। हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन और शहर की अंदरूनी सड़कें भी वाहनों के भारी दबाव से जाम हो गईं, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो...