हरिद्वार में मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ, योग से स्वस्थ जीवन का संदेश
देहरादून, मई 17 -- हरिद्वार। भारतीय योग संस्थान द्वारा रोशनाबाद सामुदायिक केंद्र में रविवार को मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप जलाकर किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को मोटापे से जुड़ी जीवनशैली संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा योग व प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि मोटापा वर्तमान समय की बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है और नियमित योग ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है।शिविर में रोशनाबाद, शिवालिक नगर और जिला कारागार केंद्रों से लगभग 70 से अधिक साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन उरेड़ा की कनिष्ठ अभियंता शिल्पी ने किया। शिविर में ताड़ासन, सूक्ष्म क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.