हरिद्वार में मुल्तान जोत महोत्सव का आज होगा आयोजन
हरिद्वार, अगस्त 22 -- अखिल भारतीय मुल्तान संगठन प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी हरकी पैड़ी पर जोत महोत्सव का आयोजन कर रहा है। पिछले 116 वर्ष से निरंतर हरकी पैड़ी पर मुल्तान समाज जोत प्रवाहित करता आ रहा है। जिसकी शुरुआत वर्ष 1911 में भक्त रूपचंद द्वारा पाकिस्तान के मुल्तान से की गई थी। तब से लगातार समाज इसे आयोजित कर रहा है। अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा एवं भारतीय मुल्तान युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागपाल ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि 116 वर्ष से महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार भी जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- 116 वां श्री मुल्तान जोत महोत्सव का कल होगा आयोजन 23 अगस्त रविवार की सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके उपरांत हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.