हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। 35 साल पहले हरियाणा के झज्जर से लापता हुआ एक किसान मौत के बाद अपने परिवार तक पहुंचा। हरिद्वार के एक मंदिर में मिले अज्ञात शव की पहचान जब हाथ पर गुदे नाम से हुई। हरिद्वार पुलिस ने तीन दिन के बाद मृतक के परिजनों को खोज निकाला। बड़े भाई के शव को देखकर छोटे भाई की आंखें नम हो गईं। उसने भावुक होकर कहा कि यदि पुलिस इतनी गंभीरता से प्रयास न करती, तो शायद उन्हें भाई के अंतिम दर्शन भी न मिल पाते। शुक्रवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर उदयवीर का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बिरला रोड के निकट मंकर वाहिनी गंगामाता मंदिर के पास पांच मई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को जिला अस्...