देहरादून, जून 13 -- हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र से एक 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि ग्राम रानीपुर निवासी जमील पुत्र स्वर्गीय हमीद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आफताब (25) दस मई की दोपहर को किसी को बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिवार को युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों ने बताया कि आफताब का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह मानसिक रूप से कमजोर है। वह पहले भी एक बार घर से चला गया था, जिसके बाद वापस लौट आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...