हरिद्वार, अप्रैल 6 -- नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड ने मांस की बिक्री पर प्रतिबंध जैसे फैसले को हरी झंडी दे दी है। सोमवार को हुई बोर्ड की बैठक में नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। इस निर्णय के साथ ही नगर निगम ने संबंधित उप-विधियां भी तैयार कर ली हैं, जो पूरे नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी होंगी। जारी उप-विधियों के अनुसार नगर क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार के मांस की बिक्री, भंडारण और विक्रय हेतु प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम ने अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत अधिकारियों, मुख्य सफाई निरीक्षक और प्रवर्तन दल को जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी समय-समय पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे और उल्लंघन की स्थिति में प्रतिबंधित सामग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.