देहरादून, जून 9 -- हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन (शाखा हरिद्वार) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार को पंतदीप स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र पर 15 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई जवाब या सकारात्मक पहल नहीं की गई है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने विभागीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कर्मचारियों की मूलभूत एवं जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने की जबकि संचालन शाखा सचिव अमित कुमार ने क...