देहरादून, जून 16 -- हरिद्वार। मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप अभियान को तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को कैंप कार्यालय से स्वीप वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची संशोधन और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का आधार हैं। स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत स...