हरिद्वार, जुलाई 14 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप मंगलवार को प्रकाशित कर दिया गया। एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता अब अपने नाम की जांच कर आवश्यक संशोधन, नाम जोड़ने अथवा दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर (अजा), भगवानपुर (अजा), झबरेड़ा (अजा), पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची जिले के सभी 872 मतदान केंद्रों, संबंधित निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो...