देहरादून, मार्च 21 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के सुभाष नगर में मकान बेचने के नाम पर 17 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जहां प्रॉपर्टी एजेंट और मकान मालिक ने मिलकर बैंक से लोन होने के बाद संपत्ति को बेचा और रकम हड़पी। पीड़िता को तब ठगी का पता चला जब मकान पर बैंक का नोटिस चस्पा मिला और दोनों आरोपी फरार हो गए। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक रोहालकी किशनपुर निवासी रचना देवी ने बताया कि यूसुफ मसीह ने खुद को प्रॉपर्टी एजेंट बताते हुए सुभाष नगर स्थित एक मकान दिखाया। जिसका स्वामी संदीप कुमार बताया गया। दोनों ने संपत्ति को पूरी तरह ऋणमुक्त बताया, जिस पर विश्वास कर पीड़िता ने 18 अक्टूबर 2023 को 17.33 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा ली।रजिस्ट्री के बाद मकान म...