हरिद्वार में भारी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
हरिद्वार, नवम्बर 8 -- हरिद्वार में सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार किया है। आठ नवंबर की रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्त होने तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, पंजाब, हरियाणा, मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग निर्धारित की गई हैं। भीड़ बढ़ने पर नगलाइमरती से वाहनों को लक्सर के रास्ते बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। वहीं, देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड के रास्ते रवाना किया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और पार्किंग का इस्तेमाल करने की अपील की है।कहां-कहां होगा डायवर्जन एसए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.