हरिद्वार, जनवरी 7 -- हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र में भाई-बहन पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मामूली से विवाद में युवक को पहले हमलावरों ने 6 बार चाकू से गोदा, जब चीख-पुकार सुन बहन बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। हमले में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित आयान तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आयान का भाई घर में सिलाई सेंटर चलाता है। चार जनवरी को उसके भाई ने सिलाई सेंटर के बाहर शोरगुल कर रहे युवकों को वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि आदित्य और चिंटू नाम के युवकों ने आयान के भाई पर छह बार चाकू से वार किया। बहन बचाने पहुंची तो उसके हाथ पर भी हमला किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.