देहरादून, मई 14 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के सदस्यों ने भगीरथ बिंदु पर महाराजा भगीरथ की मूर्ति, सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। अध्यक्ष पंकज सैनी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि जो गंगा को पृथ्वी पर लाए उनके नाम पर घाट, मूर्ति नहीं है। भगीरथ बिंदु पर अवैध नशा चरम पर है। शासन प्रशासन, सीएम, पीएम, पर्यटन मंत्री को पत्र लिखे इसके साथ ही 111 मीटर लंबे कपड़े के पत्र पर लोगों के हस्ताक्षर करवाकर पीएम को भेज रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...