हरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा
देहरादून, अगस्त 18 -- हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज पर सोमवार देर रात से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है। नौ बजे गंगा का जलस्तर 292.85 मीटर रिकॉर्ड हुआ। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से गंगा में पानी की निकासी बढ़ाई गई। इससे जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना गया है। डीएम ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है। गंगा किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर सतर्क नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- धारचूला में काली नदी के जलस्तर में तेजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.