हरिद्वार में बैग छीन कर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
देहरादून, जुलाई 28 -- हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान मंगलवार को यात्रियों का बैग छीन कर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से छीना गया बैग और उसमें रखे चार मोबाइल फोन बरामद हुए है। मंगलवार को गुजरावाला चौक के पास से कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि तीनों आरोपी यात्रियों का पीछा कर रहे थे। मौका मिलने पर आरोपियों ने यात्रियों का बैग छीन लिया। बैग छीन कर आरोपी भागने लगे। लेकिन कांवड़ मेले में भारी भीड़ के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपी पकड़े गए। बैग सुरक्षित बरामद होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने तीनों युवकों को बरामद बैग सहित नगर कोतवाली पहुंचाया। बरामद बैग और मोबाइल सुरक्षित जमा करा दिए गए। वहीं एसएचओ कुंदन सिंह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.