देहरादून, अप्रैल 29 -- हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में हुए सिडकुल कर्मी राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के पीछे पारिवारिक रिश्तों में उलझा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जिसमें बेटी से शादी करने की चाह रखने वाले युवक ने उसके पिता को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सोमवार सुबह अत्मलपुर बोंगला गांव के पास खेत में राजवीर का शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। इसके बाद कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के पास से पुलिस ने पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिंग रोशनाबाद हरिद्वार उम्र 26 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी छोटेलाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.