हरिद्वार में बीच सड़क पर स्कूटी में लगी आग
देहरादून, जून 3 -- हरिद्वार। रानीपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात अचानक स्कूटी में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क के बीच स्कूटी से आग की लपटे उठाने लगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने स्कूटी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। साथ ही रानीपुर मोड़ चौक पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने स्कूटी में लगी आग को बुझाया। बावजूद इसके स्कूटी पूरी तरह आग में जल गई। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.