हरिद्वार में बिजली कटौती से भड़के लोगों ने किया हाईवे जाम
देहरादून, मई 22 -- हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार देर रात फूट पड़ा। जगजीतपुर डिवीजन के गुरुकुल स्थित बिजली घर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप होने पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ को देखकर यूपीसीएल कर्मचारी मौके से खिसक गए। अधिकारियों के फोन बंद मिलने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद विधायक अनुपमा रावत भी बिजली घर पहुंचीं。 यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, हाईवे किया जामबिजली आपूर्ति बाधित जगजीतपुर क्षेत्र में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली के आने-जाने से परेशान लोग देर रात गुरुकुल बिजली घर पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.