हरिद्वार, जनवरी 28 -- धर्मनगरी में मंगलवार रात को बारिश आफत बन कर बरसी। रात के समय शुरू हुई बारिश बुधवार को सुबह तक जारी रही। बारिश के बीच सड़कों पर जलभराव की समस्या बन गई। सुबह के समय कामगारों को कार्यस्थलों तक पहुंचने में परेशान हुई। बारिश के बाद कई सड़कों पर कीचड़ बन गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं बारिश के दौरान फाल्ट आने से कई क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बाधित रही। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। धर्मनगरी में बुधवार को भगत सिंह चौक पर बारिश से सड़कों पर चार फुट तक पानी भर गया। रानीपुर मोड़ पर दुकानदार, कामगार, स्कूली बच्चें और राहगीर बारिश में भीगते हुए जलभराव से गुजरने को मजबूर रहे। यहां जलभराव मे फंस कर छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.