हरिद्वार में बाबा रामदेव से मिले डॉ पाल
अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- मुकेश सक्टा, अलमोड़ा। आध्यात्मिक लेखक एवं वीपीकेएएस के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल ने पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की। योग, अध्यात्म और उत्तराखंड में रुद्राक्ष की खेती को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में रुद्राक्ष की खेती की भूमिका पर चर्चा की। यहां टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विशेषज्ञ प्रिंस अग्रवाल आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.