हरिद्वार में बाघ का शिकार, चारों टांगें कटा शव मिला
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के जंगल में एक बाघ का शिकार हुआ है। बाघ का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन प्रभाग में हड़कंप मच गया। करीब दो वर्ष के नर बाघ के चारों पैर कटे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बाघ को जहरीला पदार्थ देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। मामले में वन प्रभाग ने एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। वर्ष 2017 में चिड़ियापुर में इसी तरह बाघ को जहर देकर मारा गया था। वन प्रभाग के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-09 में सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से बाघ का शव बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बाघ का शिकार, एक वन गुज्जर गिरफ्तार मौके से एक मृत भैंस भी मिली है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मृत भैंस पर जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.