देहरादून, मई 19 -- हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में बाघ शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बाघ का शव बरामद वन प्रभाग की टीम ने सजनपुर बीट के जंगल में करीब दो वर्ष आयु के नर बाघ का शव बरामद किया। बाघ के चारों पैर कटे हुए मिले, जबकि खाल और दांत सुरक्षित पाए गए। प्रारंभिक जांच में जहर देकर बाघ को मारने और बाद में उसके अंग काटने की आशंका जताई गई है। मामले में वन विभाग ने एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।

सर्च ऑपरेशन का विवरण वन प्रभाग के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना और वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-09 में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जंगल में बाघ का शव बरामद हुआ, जिसके पास एक मृत भैंस का शव भी मिला है। आशंका है कि ...