हरिद्वार में बाइक सवार युवकों ने छात्र पर लोहे की रॉड से किया हमला, केस
देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवालिक नगर जाते समय एक छात्र पर तीन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड से मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहादराबाद स्थित अंबेडकर मार्केट निवासी छात्र नवनीत कुमार ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह मंगलवार की रात शिवालिक नगर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रात को ओम ढाबा के सामने तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। तहरीर में नवनीत कुमार ने हमलावरों की पहचान आर्य नगर ज्वालापुर निवासी दिव्यम और केशव के रूप में की है, जबकि तीसरे युवक का अज्ञात है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसआई नंद किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.