देहरादून, फरवरी 26 -- हरिद्वार। रावली महदूद ब्रह्मपुरी से रामधाम को जोड़ने के लिए बनाई अस्थाई पुलिया एक रात भी नहीं टिक पाई। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह पुलिया 25 फरवरी की रात तैयार हुई और 26 फरवरी की सुबह नाले में धराशायी हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोग आक्रोशित हें। स्थानीय लोग इसे सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री का परिणाम बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...