हरिद्वार में बढ़ी गर्मी की तपिश, पारा पहुंचा 40 डिग्री
हरिद्वार, मई 26 -- जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को तापमान में फिर वृद्धि हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुच गया। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम दिखाई दी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बढ़ी गर्मी की तपिश, पारा पहुंचा 40 डिग्री गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ने लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.